एनएचपीसी ने 21 अक्टूबर, 2021 को वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भारत सरकार को अंतिम लाभांश के रूप में 249.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह एक प्रमुख पनबिजली कंपनी और भारत सरकार का एक ‘मिनी रत्न’ श्रेणी- I उद्यम है। 26 अक्टूबर, 2021 को नई दिल्ली में एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक ए.के. सिंहने केन्द्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंहको पेमेंट इन्टिमेशन एडवाइस सौंपी। इस दौरान भारत सरकार के सचिव (विद्युत) आलोक कुमार और भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव (विद्युत) एस.के.जी. रहाटे भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 890.85 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान 05 मार्च, 2021 को किया गया था। यह वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 1140.28 करोड़ रुपये के लाभांश का हिस्सा था।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 जून, 2021 को हुई अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 0.35 रुपये प्रति इक्विटी शेयर यानी अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) के 3.50 फीसदी की दर से अंतिम लाभांश की सिफारिश की थी। इसे 29 सितंबर, 2021 को आयोजित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त 05 मार्च, 2021 को 1.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर यानी अंकित मूल्य के 12.50 फीसदी की दर से अंतरिम लाभांश का भुगतान किया गया था। इस प्रकार, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 1.60 रुपये प्रति शेयर लाभांश का भुगतान किया गया है। एनएचपीसीके पास आज लगभग सात लाख शेयरधारक हैं और वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल लाभांश के रूप में 1607.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।इसमें अंतरिम लाभांश भी शामिल है। इससे पहलेवित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1506.76 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।
27 मई, 2016 को जारी सीपीएसई के पूंजीगत पुनर्गठन पर निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रत्येक सीपीएसयू (केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम) को पीएटी के 30 फीसदी या नेट वर्थ के 5 फीसदी, इनमेंजो भी अधिक हो, की दर से एक न्यूनतम वार्षिक लाभांश का भुगतान करना जरूरी है। उपरोक्त दिशानिर्देशों के अनुरूप, एनएचपीसी ने कुल 1607.21 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया है, जो वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कंपनी के नेट वर्थ मूल्य का 5.08 फीसदी और पीएटी का 49.71 फीसदी है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में एनएचपीसी ने 3233.37 करोड़ रुपये का कुल लाभ कमाया। इससे पहलेवित्तीय वर्ष 2019-20 में कंपनी के लिए यह आंकड़ा 3007.17 करोड़ था।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment