Categories: News-Headlines

एनएएच ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए NABH के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और भारतीय गुणवत्ता परिषद के एक बोर्ड नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन क्षमता निर्माण, सूचना के प्रसार, क्यूसीआई (एनएबीएच) मान्यता व एबीडीएम मानकों को बढ़ावा देने, तकनीकी सहायता, हितधारक समर्थन के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए और एक दूसरे की पहुंच व मौजूदगी का लाभ उठाकर एनएबीएच और एनएचए की विभिन्न पहलों को लेकर व्यापक जागरूकता उत्पन्न करने के लिए किया गया है।
एनएबीएच के पास स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक विस्तृत व कुशल गुणवत्ता ढांचा और मान्यता प्रणाली है। इस समझौता ज्ञापन के अनुसार एनएबीएच, एबीडीएम की स्वास्थ्य सुविधा पंजीयन (एचएफआर) पर अपनी मान्यता प्राप्त/प्रमाणित सुविधाओं को दर्ज करने और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर पंजीयन (एचपीआर) पर इन सुविधाओं के लिए काम करने वाले डॉक्टरों, नर्सों आदि को दर्ज करने के संबंध में प्रोत्साहित व सहायता प्रदान करेगा।

एनएएच के सीईओ डॉ. आर. एस. शर्मा ने इस सहयोग के उद्देश्य के बारे में कहा, “आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के साथ हमने स्वास्थ्य देखभाल इकोसिस्टम के सभी हितधारकों को एक साथ लाने के लिए एक डिजिटल मंच बनाने के लिए इस महत्वाकांक्षी यात्रा की शुरुआत की है। हमारा लक्ष्य एबीडीएम के मुख्य कार्यों, लाभों व क्षमता को सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्य पेशेवरों तक पहुंचाना, उन्हें संवेदनशील बनाना और एबीडीएम को बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए उनके बीच एनएबीएच की मजबूत मौजूदगी का लाभ उठाना है।”

इस अवसर पर एनएबीएच के अध्यक्ष प्रो (डॉ.) महेश वर्मा ने कहा, “एनएबीएच पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एनएचए के साथ यह सहयोग टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्थित छोटे स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों को भी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का लाभ प्राप्त करने में सहायता और प्रेरित करेगा। यह लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के मिशन का प्रसार करेगा और भारत को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक वैश्विक नेता बनने में सहायता करेगा।”

इसके अलावा डिजिटल स्वास्थ्य सूचना प्रणाली को तेजी से अपनाने और इसे आगे बढ़ाने के संबंध में एबीडीएम से संबंधित मानकों को शामिल करने के लिए एनएचए व एनएबीएच स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मान्यता मानकों और रेटिंग को परस्पर विकसित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.