भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम मिनी रत्न श्रेणी-I – एडसिल (इंडिया) लिमिटेड ने वर्ष 2020-21 के लिए 11.5 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया। कंपनी ने वर्ष 2020-21 के दौरान 332.83 करोड़ रुपये (अब तक का सर्वाधिक कारोबार) का कारोबार और 36.89 करोड़ रुपए का कर-पश्चात लाभ (पीएटी) दर्ज किया।
भारत सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने 27 जनवरी 2022 को एडसिल के सीएमडी मनोज कुमार से अपर सचिव (टीई) राकेश रंजन, उप सचिव (टीसी) पांडे प्रदीप कुमार और मंत्रालय तथा एडसिल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में चेक प्राप्त किया।
डॉ. सुभाष सरकार ने एडसिल को लगातार मुनाफा अर्जित करने और लाभांश भुगतान करने वाले संगठन के रूप में बधाई दी, जो महामारी के दौरान भी जारी रहा। उन्होंने एडसिल को सलाहकार, परामर्श, डिजिटल तथा विदेशी शिक्षा सेवाओं के क्षेत्र में देश में अग्रणी संगठन होने को लेकर भी सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि एडसिल के कौशल विकास सेवाओं के परिणामस्वरूप युवाओं के कौशल में वृद्धि होगी, जो रोजगार सृजन के मामले में एक सकारात्मक प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने एडसिल के लिए नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment