Categories: News-Headlines

एचएलसी की एक राष्ट्र एक चुनाव पर बैठक; इसके गठन के बाद से किए गए कार्यों की समीक्षा की

देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति (एचएलसी) की देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित विषय की जांच करने और उस पर सिफारिशें करने के लिए आज नई दिल्ली में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन.के. सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप, पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने भाग लिया।

बैठक में उच्च-स्तरीय समिति (एचएलसी)के सदस्यों का स्वागत करने के पश्चात समिति के अध्यक्ष राम नाथ कोविन्द ने सदस्यों के साथ 6 फरवरी, 2024 को आयोजित बैठक के कार्य-विवरण की पुष्टि की।

इसके बाद समिति ने इसके गठन के बाद से किए गए कार्यों और इस समय चल रही परामर्श प्रक्रिया की समीक्षा की।

उच्च-स्तरीय समिति (एचएलसी)ने राजनीतिक दलों के साथ अपनी परामर्श प्रक्रिया को जारी रखते हुए संसद सदस्य पी. विल्सन के नेतृत्व में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(डीएमके) दल केप्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। इस बातचीत में दल ने देश में एक साथ चुनाव कराने के विषय पर अपने विचार रखे।

बैठक मेंअपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्षऔर वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी उच्च-स्तरीय समिति (एचएलसी)के अध्यक्ष से मुलाकात की और अपने दल के विचार रखे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.