Categories: News-Headlines

एग्जिट पोल: गुजरात में बीजेपी आगे, जबकि हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला

अधिकांश एग्जिट पोल में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना व्यक्त की गई है। विभिन्न समाचार चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा को 117 से 151 के बीच सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 30 से 51 सीटें और आम आदमी पार्टी को दो से 21 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 24 से 42 और कांग्रेस को 24 से 40 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी को दहाई से कम सीटें मिलने की भविष्यवाणी की जा रही है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अन्‍य राज्‍यों में उपुचनाव के लिए मतगणना बृहस्‍पतिवार को होगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए 12 नवम्‍बर को वोट डाले गए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.