Categories: News-Headlines

उप सेना प्रमुख ले.जन. सीपी मोहंती दो दिनों के दौरे पर क़तर रवाना

उप सेना प्रमुख ले.जन. सीपी मोहंती दो दिनों के दौरे पर क़तर रवाना हो गये हैं। यह दौरा आठ दिसंबर से नौ दिसंबर, 2021 तक चलेगा। इस दौरान उप सेना प्रमुख क़तर और भारत के बीच शानदार रक्षा सहयोग को आगे बढ़ायेंगे। इस सिलसिले में वे क़तर के रक्षा प्रतिष्ठानों के आला अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे।

उप सेना प्रमुख, क़तर के रक्षा मंत्री, क़तर सशस्त्र बलों के प्रमुख, क़तर अमीरी थल सेना के कमांडर और अहमद बिन मोहम्मद मिलेट्री कॉलेज के कमानडेंट से भी मुलाकात करेंगे तथा आपसी हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। उप सेना प्रमुख क़तर अमीरी थल सेना के मुख्यालय, अहमद बिन मोहम्मद मिलेट्री कॉलेज और अमीरी गार्ड मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। इस दौरे का प्रमुख पक्ष यह है कि उप सेना प्रमुख क़तर के रक्षा उद्योगों की बड़ी हस्तियों से बातचीत करेंगे। इस दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और मजबूत होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.