उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में कहा, “मैं 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
गणतंत्र दिवस हमारे संविधान में निहित सदियों पुराने सभ्यतागत मूल्यों में हमारे विश्वास की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करता है। जैसा कि हम जानते हैं कि यह सभी प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानियों, महान विचारकों और गुमनाम नायकों के योगदान को याद करने का भी एक पवित्र अवसर है, जिनके बलिदान ने हमारे गणतंत्र की नींव रखी है।
इस अवसर पर, हम अपनी उपलब्धियों का उत्सव मनाएं और नए जोश के साथ राष्ट्र निर्माण के प्रयास के प्रति खुद को फिर से समर्पित करें।”
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment