Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा में ऑस्कर जीतने पर ‘RRR’ से “नाटू नाटू” और “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” की टीमों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज राज्यसभा में प्रतिष्ठित 95वें अकादमी पुरस्कारों में ऐतिहासिक सफलता मिलने पर ‘आरआरआर’ से “नाटू नाटू” और “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” की टीमों को बधाई दी। बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान सदन को संबोधित करते हुए सभापति ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इन ऑस्कर पुरस्कारों ने भारत द्वारा निर्मित सिनेमा को नई पहचान दिलाई है।

जगदीप धनखड़ ने रेखांकित किया कि ऑस्कर में सफलता मिलना भारत के वैश्विक उत्थान और पहचान का एक और पहलू है। उन्होंने कहा कि “ये उपलब्धियां भारतीय कलाकारों की महान प्रतिभा, अपार रचनात्मकता और उनके पूर्ण समर्पण की वैश्विक सराहना को भी दर्शाती हैं।”

उपराष्ट्रपति ने अपना दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि यह पुरस्कार मिलने से भारत के फिल्म उद्योग का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्यसभा में अपने बधाई संदेश से एक दिन पहले, उपराष्ट्रपति ने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की ‘प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध को खूबसूरती से दर्शाने’ के लिए सराहना की थी, और “नाटू नाटू” गीत को भारत की गतिशीलता और संक्रामक ऊर्जा का प्रतीक बताया था।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

14 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.