Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा के अधिकारियों से मुलाकात कर उनके सुखद भविष्य की कामना की, संसद भवन के बगीचा में सीता-अशोक का पौधा लगाया

उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वैंकेया नायडु ने आज संसद भवन में राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों से मुलाकात की और पिछले पांच वर्षों में अपने प्रति दर्शाये गए प्रेम एवं समर्थन के लिए उन सभी का आभार प्रकट किया। अधिकारियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए वैंकेया नायडु ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा के कर्मचारियों से कहा, ‘आप सदैव मेरे दिल के करीब रहेंगे’।

वातावरण उस समय काफी भावुक हो गया जब राज्यसभा के वरिष्ठ अधिकारियों ने वैंकेया नायडु के साथ बिताए अपने दिनों को याद किया और बीते वर्षों के दौरान उपराष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए उनका आभार प्रकट किया। अधिकारियों ने निवर्तमान सभापति के सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इससे पहले उपराष्ट्रपति ने संसद भवन के बगीचा में सीता-अशोक का पौधा लगाया और प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की जरूरत पर बल दिया। भारतीय परम्परा में वृक्ष को अनेक पुत्रों के समान मानने की बात को रेखांकित करते हुए उन्होंने देशभर में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

21 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

57 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.