Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा देने की अपील की

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज अभिभावकों और शिक्षकों से भारतीय संस्कृति, परंपरा और सदाचार पर ध्यान देते हुए मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी मूल्य और समग्रता आधारित शिक्षा बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए है।

महान गायक, स्वर्गीय एस.पी. बालासुब्रमण्यम की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति नायडू ने सुझाव दिया कि स्कूल पाठ्यक्रम में भारतीय कला और संस्कृति पर अधिक ध्यान देना चाहिए और हमारी विरासत के बारे में एक व्यापक दृष्टिकोण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगीत हमारे मन को शांति देता है और बच्चों को संगीत सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने दिवंगत गायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बहुमुखी प्रतिभा के धनी गायक के जीवन को याद करते हुए, उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने पांच दशक की अपनी संगीत यात्रा के दौरान संगीत जगत पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने दिवंगत गायक के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों और तेलुगु भाषा के लिए साझा लगाव को भी याद किया।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में फिल्म उद्योग के लोकप्रिय कलाकार, गीतकार सिरीवेनेला सीतारामशास्त्री, गायक कैलाश खेर, फिल्म अभिनेता तनिकेला भरानी, विभिन्न तेलुगु संगठनों के सदस्यों और अन्य लोगों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.