Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र के 434 ITI में संविधान मंदिरों का उद्घाटन किया

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज मुंबई के एल्फिंस्‍टन तकनीकी हाई स्‍कूल और जूनियर कॉलेज में एक कार्यक्रम में राज्‍य के 434 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थानों में संविधान मंदिरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराष्‍ट्रपति धनखड़ ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्‍मा है और संसद इसका संरक्षक है। उन्‍होंने कहा कि संविधान पढ़ने, समझने और सम्‍मान करने के लिए है ना कि दिखावा करने के लिए।

उपराष्‍ट्रपति ने अपील की कि राज्‍य के सभी अंगों को लोकतांत्रिक मूल्‍यों और संवैधानिक आदर्शों को विकसित करने के लिए मिलकर और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्‍होंने इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि इसका उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर और एक ऐसे संस्‍थान में किया गया जहां हमारे संविधान निर्माता डॉक्‍टर बाबा साहेब अम्‍बेडकर ने शिक्षा प्राप्‍त की थी। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सर‍कार ने संविधान के सम्‍मान में और भविष्‍य की पीढ़ियों के लिए 2015 से प्रतिवर्ष 26 नवम्‍बर को संविधान दिवस मनाने की शुरूआत की थी। उन्‍होंने कहा कि 25 जून को संविधान हत्‍या दिवस घोषित करना महत्‍वपूर्ण है।

महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि भारतीय संविधान के कारण हमारा देश दुनिया का सबसे जीवंत लोकतंत्र है। केंद्रीय सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता राज्‍यमंत्री रामदास आठवले और महाराष्‍ट्र के कौशल, रोजगार, उद्यमिता तथा नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

20 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.