Categories: News-Headlines

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा, राजनीतिक स्‍वार्थ के लिए संवैधानिक संस्‍थानों पर प्रतिकूल टिप्‍पणी करना उचित नहीं

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने आज कहा कि राजनीतिक स्‍वार्थ के लिए संवैधानिक संस्‍थानों पर प्रतिकूल टिप्‍पणी करना उचित नहीं है। बिहार के राजगीर में नालन्‍दा विश्‍वविद्यालय के विद्यार्थियों को सम्‍बोधित करते हुए उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि राजनीतिक हित के लिए कुछ लोग संवैधानिक संस्‍थानों को राजनीतिक आईने से देख रहे हैं, जो चिन्‍ता का विषय है। उन्‍होंने कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे हमारी सांस्‍कृतिक विरासत की भावनाओं के विरूद्ध काम कर रहे हैं। ऐसे लोग देश के हित को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उपराष्‍ट्रपति नालन्‍दा विश्‍वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस बातचीत के दौरान जगदीप धनखड़ ने लोकतंत्र, पारिस्थितिकी, शिक्षा, अर्थव्‍यवस्‍था और युवा पीढ़ी जैसे व्‍यापक मुद्दों पर बातचीत की। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति उचित समय पर आई है। उन्‍होंने नई दिल्‍ली में हाल ही में आयोजित जी-20 शिखर सम्‍मेलन की असाधारण सफलता का भी उल्‍लेख किया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

32 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

51 minutes ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.