अमृत काल में भारत की गौरवशाली विरासत के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित रहे।
उपराष्ट्रपति ने इसे “विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण और मील का पत्थर” बताते हुए कहा कि भारत युग परिवर्तन का गवाह बन रहा है, और दुनिया भारत की ताकत, सामर्थ्य और योगदान को पूरी तरह से पहचान रही है।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज हम एक ऐसे समय में हैं जहां ऐसी विकास और उपलब्धियां देख रहे हैं जिनके बारे में हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। हमारी जमीनी हकीकत आज विश्व स्तर पर सबसे सकारात्मक तरीके से परिलक्षित हो रही है।”
इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद, राज्यसभा और लोकसभा के महासचिव तथा सचिवालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment