उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, डा. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ के साथ 27 अगस्त, 2023 को राजस्थान का दौरा करेंगे। इस एक-दिवसीय यात्रा में वे जयपुर और अपने गृह जनपद झुंझुनूं जाएंगे।
इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति सबसे पहले हेलीकॉप्टर द्वारा दिल्ली से झुंझुनूं जिले में लोहार्गल पहुंचेंगे और वहाँ के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना करेगें। उसके बाद वे रानी शक्ति मंदिर में दर्शन करेगें।
तत्पश्चात उपराष्ट्रपति जी सैनिक स्कूल, झुंझुनूं पहुंचेंगे जहां वह स्कूल के शिक्षकाें और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। ज्ञात रहे कि जगदीप धनखड़ स्वयं सैनिक स्कूल के छात्र रहे हैं और पिछले ही हफ्ते वे चित्तौड़गढ़ में अपने स्कूल में गए थे।
झुंझुनूं जिले में अपने कार्यक्रमों के बाद उपराष्ट्रपति जी जयपुर पहुचेंगे जहां वे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति जी का राजभवन, जयपुर जाने का भी कार्यक्रम है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment