उधमपुर के पटनीटॉप इलाके में ट्रेनिंग के दौरान क्रैश-लैंडिंग के बाद सेना के चीता हेलीकॉप्टर में सवार पायलट और को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
जम्मू संभाग के ऊधमपुर जिले में पटनीटॉप के शिवगढ़ धार क्षेत्र के निकट उतरते समय सेना का एक हेलीकॉप्टर, चीता दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें घायल हुए दो पायलटों की मौत हो गई। पायलटों को घटनास्थल से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया था।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी-पीआरओ ने कहा कि मृतकों में एक कैप्टन जबकि दूसरा मेजर था। इससे पहले, ऊधमपुर रियासी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुलेमान चौधरी ने कहा कि एक खोजी दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। इस बीच स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया और हेलीकाप्टर में सवार घायलों को निकाला गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने ट्वीट में कहा कि वह पटनीटॉप क्षेत्र के आसपास सेना के हेलीकॉप्टर के दुघटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने से विचलित हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment