उद्यान उत्सव-II के अंतर्गत अमृत उद्यान 16 अगस्त, 2023 से एक महीने (सोमवार को छोड़कर) के लिए जनता के लिए खुलेगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर यह विशेष रूप से शिक्षकों के लिए खुला रहेगा।
उद्यान उत्सव-II का उद्देश्य आगंतुकों को ग्रीष्मकालीन वार्षिक फूलों को दिखाना है।
आगंतुक 1000 बजे से 1700 बजे तक (अंतिम प्रवेश 1600 बजे) तक उद्यानों का भ्रमण कर सकते हैं। प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू के निकट राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा।
बुकिंग 7 अगस्त 2023 से राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन की जा सकती है। उद्यान देखने आने वाले व्यक्ति गेट नंबर 35 के निकट सेल्फ सर्विस कियोस्क से प्रवेश के लिये पास प्राप्त कर सकते हैं। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क है।
अमृत उद्यान को इस वर्ष 29 जनवरी से 31 मार्च तक उद्यान उत्सव-I के अंतर्गत खोला गया था। उद्यान देखने 10 लाख से अधिक लोग आये थे।
अमृत उद्यान के साथ-साथ आगंतुक (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन स्लॉट बुक करके राष्ट्रपति भवन संग्रहालय भी देख सकते हैं। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी उद्यान उत्सव-II के दौरान संग्रहालय का निःशुल्क भ्रमण कर सकते हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment