उत्तर प्रदेश में कल विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान होगा। इस चरण में नौ जिलों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। कुल छह सौ 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
अंतिम चरण का चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल वाराणसी में प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठक की। उन्होंने वाराणसी के खजूरी इलाके में जनसभा को भी संबोधित किया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी वाराणसी में चुनाव प्रचार किया।
जिन 9 जिलों में कल वोट डाले जाएंगे वह हैं -.गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र। यह प्रदेश के पूर्वांचल के इलाके के जिले हैं जहां पिछड़ापन एक बड़ी समस्या है। एक बड़ा तबका यहां बुनकर व्यवसाय से जुड़ा है जिसके विकास के लिए सरकार ने हाल के दिनों में काफी प्रयास किए हैं। इसके साथ ही इस इलाके के कृषि उत्पादों को भी बढ़ावा दिया गया है। राजनीतिक नजरिए से देखें तो इस इलाके में सभी पार्टियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। एक ओर जहां सबकी निगाहें वाराणसी पर हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह संसदीय क्षेत्र है और पिछली बार भाजपा ने वहां सभी सीटें जीती थी। वहीं दूसरी ओर आजमगढ़ जैसे जिले भी हैं जिन्हें समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस चरण में राज्य सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है जिनमें नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल और संगीता बलवंत बिंद शामिल है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के कई दिग्गज नेता भी मैदान में हैं जिनमें शादाब फातिमा, ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान शामिल हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment