उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से चार लोग डूब गए और 17 लापता हैं। सूत्रों के अनुसार यह नौका जिले के मर्का क्षेत्र में पलटी। बचावकर्मियों ने 13 यात्रियों को निकाल लिया है। नौका में 30 यात्री सवार थे। लापता यात्रियों की तलाश के लिए गोताखोरों की सहायता ली जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन अधिकारियों, एन डी आर एफ और एस डी आर एफ की टीमों को शीघ्र मौके पर पहुंचने और बचाव तथा राहत कार्य करने का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यमुना नदी में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया; “उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में, जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में पूरी तत्परता से जुटा है”
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment