Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह की अत्‍येंष्टि आज दोपहर बाद नरौरा के गंगाघाट पर होगी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की अंत्येष्टि आज उत्तर प्रदेश के नरोरा में गंगातट पर की जाएगी। कल्याण सिंह के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को कल अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ से अलीगढ़ में महारानी अहिल्या बाई होल्कर स्टेडियम लाया गया।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कई अन्‍य नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कल्‍याण सिंह ने जन कल्‍याण को अपने जीवन का मंत्र बना लिया था। लखनऊ में कल कल्‍याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह ने प्रदेश और देश के विकास के लिए काम किया। वे ईमानदारी और योग्‍य प्रशासक के पूरक बन गए थे।

एक सामर्थ्‍यवान नेता खोया है, हम उनकी भरपाई के लिए उनके आदर्शों, उनके संकल्‍पों को लेकर के अधिकतम पुरूषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी न रखें। मैं भगवान प्रभु श्री राम को उनके चरणों में प्रार्थना करता हूं कि कल्‍याण सिंह जी को अपने चरणों में स्‍थान दें और प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घडी में, इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के नेता दत्‍तात्रेय होसबोले ने भी कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

जब वो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष बने तो उस समय उन्‍होंने मुझे भारतीय जनता युवा मोर्चा यूथ विंग का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया था और उसके बाद ये सिलसिला लगातार आगे बढ़ता ही रहा। वैसे कई ऐसी घटनाएं हैं यदि मैं चर्चा करूं तो उसमें बहुत ही लंबा समय लगेगा। लेकिन कल्‍याण सिंह जी को मैं सचमुच अपना नेता कहूं या बड़ा भाई कहूं या उन्‍हें हम एक मित्र कहें ये फैसला कर पाना बहुत ही कठिन है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने कल्‍याण सिंह के निधन को प्रदेश के लिए बहुत बडी क्षति बताया है।

माननीय कल्‍याण सिंह जी के प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्‍त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा, जिससे हर व्‍यक्ति अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें और उसके उपरांत अपरान्‍ह में नरौरा में अंतिम संस्‍कार की कार्रवाई पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ संपन्‍न होगा। मैं इस अवसर पर अपने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

15 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.