Categories: News-Headlines

उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिन में तेज बारिश होने का अनुमान: मौसम विभाग

उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिन में तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अन्‍य राज्‍यों में भी सक्रिय मानसून का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। मनाली के तारा मिल में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 का एक हिस्सा ब्यास नदी में बह गया। भारी बारिश के कारण मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा। लाहौल स्पीति के लोसर में ताजा हिमपात के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज़ की गई है।

दिल्ली में कल मूसलाधार वर्षा के कारण विभिन्न हिस्सों में जल भराव देखने को मिला। मौसम विभाग ने दिल्‍ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी हल्‍की से मध्‍यम वर्षा और गरज के साथ बौछारे हो सकती हैं।

पंजाब में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले 48 घंटों में कहीं मध्यम और कहीं भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने राज्य के मोहाली, बस्सी पठानस, खरर, फतेहगढ़ साहिब, डेराबस्सी और राजपुरा क्षेत्रों के लिए भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, इन इलाकों में भारी वर्षा के साथ तेज आंधी की भी चेतावनी दी गई है। राज्य के कुछ जिलों में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भाखड़ा बांध और कुछ नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्‍थगित कर दी गई है। जम्मू के संभागीय आयुक्त राकेश कुमारोन ने कल संबंधित उपायुक्तों की बैठक में अमरनाथ यात्रा की स्थिति की समीक्षा की। आयुक्त ने कठुआ, सांबा, जम्मू, रामबन और उधमपुर में ठहराए गए यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी ली। खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मालवाहक ट्रक फंसे हुए हैं। श्रीनगर में लगातार बारिश से झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। घरों में पानी घुसने लगा है। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.