Categories: News-Headlines

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिन तक जारी रहेगी शीतलहर

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान शीतलहर जारी रह सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आज हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान एक दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में रात तथा सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.