उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 आज से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा। राज्य सरकार ने इस सम्मेलन की सफलता के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभिन्न राज्यों और यहां तक कि विदेशों से भी उद्योगपति और निवेशक लखनऊ पहुंच चुके हैं। पिछले छह महीने से देश के विभिन्न हिस्सों में और यहां तक कि विदेशों में भी निवेश को आमंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से बैठकें और रोड शो किए गए थे। पहली बार स्थानीय निवेशकों को लुभाने के लिए जिला स्तर पर भी रोड शो और बैठकों का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश सरकार का प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन है। यह सम्मेलन नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, थिंक-टैंक और दुनियाभर के नेताओं को एक मंच पर लाएगा, जहाँ वे सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का लाभ उठाने और आपसी साझेदारी बनाने पर विचार करेंगे।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि 27 लाख करोड़ के निवेश आने की संभावना है।
विदेशी कंपनियां बड़े कॉर्पोरेट देश में निवेश करने के लिए इच्छुक हैं और उसी क्रम में जब उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमण्डल गया माननीय योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में, तो पाया कि बहुत सारे विदेशी निवेशक हैं वो उत्तर प्रदेश भी आना चाहते हैं। तो उसी क्रम में जो है ये ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का एक इम्पोर्टेंस बढ़ गई है और मैं आपको बताना चाहुंगा कि देश के सभी प्रमुख शहरों में भी निवेशक सम्मेलन आयोजित किए गए। सरकार द्वारा बनाई गई निवेशक फ्रेंडली नीतियां हैं उनको देखकर, और जो एक ईको सिस्टम बिजनेस का बना है, इंडस्ट्री का बना है उसको देखकर ये लगभग 27 लाख करोड़ तक के निवेश आने की संभावना है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment