उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने स्वार और छानबे विधानसभा सीटों का उपचुनाव जीत लिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल (सोनेलाल) ने विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को पराजित किया। रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट पर अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने समाजवादी पार्टी की अनुराधा चौहान को आठ हजार 724 मतों से हराया, जबकि मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल की रिंकी कोल ने समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को नौ हजार 587 मतों से पराजित किया। दोनों सीटों पर 10 मई को विधानसभा उपचुनाव हुआ था।
स्वार विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला आजम खान कर रहे थे। इस वर्ष फरवरी में मुरादाबाद की अदालत ने 15 वर्ष पुराने मामले में अब्दुल्ला आजम खान को दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल प्रकाश कोल की फरवरी 2023 में मृत्यु के बाद मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट खाली हो गई थी। पार्टी ने राहुल की पत्नी को इस सीट पर अपना प्रत्याशी बनाया था।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment