Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्‍यों की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी

उत्‍तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्‍यों की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.08% मतदान दर्ज हुआ।

उत्‍तर प्रदेश में रामपुर और खतौली, ओडिसा में पद्मपुर, राजस्‍थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्‍तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिये वोट डाले जा रहे हैं। मतगणना बृहस्‍पतिवार को होगी।

कुरहानी (बिहार) में 11%, पदमपुर (ओडिशा) में 8.50%, सरदाशहर (राजस्थान) में 5.27%, रामपुर (यूपी) में 3.97%, खतौली में 6.90% और भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) में 9.89% मतदान हुआ।

मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई है। रामपुर सीट आज़मखान को घृणा भाषण मामले में सजा मिलने पर अयोग्‍य ठहराए जाने के कारण खाली हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों के उपचुनावों में भी लोगों से बडी संख्‍या में वोट डालने की अपील की।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.