Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी का अगले सौ दिन में दस हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की तैयारी करने का निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार अगले सौ दिन में दस हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अधिकारियों को भर्ती की तैयारी करने का निर्देश दिया। अपराध की रोकथाम में प्रौद्योगिकी के उपयोग का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने अपराध नियंत्रण पर सफलता के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने का सुझाव दिया। हमारे लखनउ संवाददाता ने बताया है कि राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने माफिया और आपराधिक तत्वों के खिलाफ त्‍वरित और प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की कतई बरर्दाश्‍त न करने की नीति के अन्‍तर्गत अपराधियों और भ्रष्ट लोगों के खिलाफ पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही जिला और थाना स्तर पर चुने हुए दस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने खुफिया, एसटीएफ और एसओजी के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने तीन महिला पी.ए.सी. बटालियन के गठन से संबंधित आवश्यक कार्य के भी निर्देश दिए।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.