Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर एक सौ सोलह हुई, राज्‍य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिये

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक धार्मिक आयोजन में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 116 हो गई है। यह भगदड़ कल सिकंदराराऊ तहसील के फुलराई गांव में कथा वाचक भोले बाबा के सत्संग में हुई। अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ तब मची जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की एक झलक पाने की कोशिश की। राज्‍य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 72 शवों की पहचान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच के लिए आगरा जोन के अपर महानिदेशक की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है, जो 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। हाथरस जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हेल्‍पलाइन नम्‍बर हैं- 057 22 22 70 41 और 057 22 22 70 42

इस घटना पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने कहा कि घटना में महिलाओं और बच्चों समेत श्रद्धालुओं की मौत दिल दहला देने वाली है।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में लोगों की मौत के बारे में जानकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्‍यक्‍त किया। यूपी के हाथरस में जो भगदड़ हुई जिन लोगों की इस हादसे में जान गई है मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं, मैं सभी घायलों के जल्‍द-जल्‍द से ठीक होने की कामना करता हूं। राज्‍य सरकार की देख रेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। केन्‍द्र सरकार के वरिष्‍ठ, उत्‍तर प्रदेश सरकार के लगातार संपर्क में है, पीडितों की हर तरह से मदद की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्‍यमंत्री ने पीडितों को हर संभव सहायता उपलब्‍ध कराने का आदेश दिया।

राज्य सरकार इस पूरे घटना के तह में जाएगा। यह हादसा है, या साजिश यह भी हम इसकी तह में जाकर इसको देखेंगे। इस प्रकार की घटना पर पीडि़तों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करने के बजाए राजनीति करना यह अत्‍यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और निन्‍दनीय भी और सरकार इस मामले की तह में जा करके साजिशकर्ताओं को भी और इस घटना के जिम्‍मेदार जो हैं उनकों भी उचित सजा देगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.