Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी ने रिक्‍त पडे सरकारी पदों को भरने और लम्बित नियुक्तियों को जल्‍द से जल्‍द पूरा करने का निर्देश दिया

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रिक्‍त पडे सरकारी पदों को भरने और लम्बित नियुक्तियों को जल्‍द से जल्‍द पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने राज्‍य में बार-बार हो रही बिजली कटौती बंद करने के लिए भी कहा है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में विपक्ष ने बेरोजगारी, सरकारी रिक्तियों को भरने में तत्परता की कमी, पेपर लीक और बार-बार बिजली कटौती का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। कल एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभागों में रिक्त पडे पदों के संबंध में प्रस्ताव संबंधित चयन आयोग को भेजने को कहा है। साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी ने यह भी निर्देश दिया कि नये गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत से पहले गन्ना किसानों को पिछले सत्र का पूरा बकाया भुगतान किया जाए।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.