Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा गया

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज लखनऊ में वरिष्‍ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति की समीक्षा की। प्रयागराज में कल माफिया से राजनीति में आये अतीक अहमद और उसके भाई की हत्‍या के बाद यह बैठक हुई। पुलिस महानिदेशक और कानून व्‍यवस्‍था संबंधी विशेष महानिदेशक सहित वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों ने मुख्‍यमंत्री को हाल के घटनाक्रम की जानकारी दी।

अतीक और उसके भाई की हत्‍या के संबंध में गिरफ्तार सभी तीनों आरोपियों को आज अदालत के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया। अदालत ने उन तीनों को 14 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति स्थिर बनी हुई है और किसी अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं है।

इस बीच, डॉक्‍टरों के एक दल ने अतीक और उसके भाई अशरफ का पोस्‍टमार्टम किया। प्रशासन ने इसकी विडियोग्राफी भी कराई। इन दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गये हैं।

पुलिस राज्‍य के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्‍त निगरानी कर रही है और वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। प्रयागराज के चकिया, बेनीगंज और धूमनगंज क्षेत्रों तथा अतीक अहमद के समर्थकों के आस-पास के अन्‍य क्षेत्रों में बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रयागराज जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और धारा 144 लगा दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.