Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश: आंधी-पानी के बीच बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-पानी के बीच बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। भदोही में देर शाम बिजली गिरने से उसकी चपेट में आये एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि जिले में देर शाम तेज़ बारिश के बीच जिले के कोइरौना थाने के भरद्वार गाँव के एक खेत में गिरी बिजली की चपेट में आने से शशि भूषण दुबे (45), सुखना देवी (60) और अंकित गौतम (15) की झुलस कर मौत हो गई।

उधर, सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में मंगलवार को अचानक हुई बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मृत्यु हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजाराम चौधरी ने बताया कि बल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित पूरे डिहवा गांव में मंगलवार दोपहर तीन बच्चे अपनी भैंस चरा रहे थे। अचानक बादल घिरे और गरज चमक के साथ बारिश शुरु हो गई इसी दौरान बिजली गिरने से तीनों बच्चे झुलस गए।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज शुरू होने के दौरान शत्रुघ्न (11) और अमित (13) की मृत्यु हो गई। वहीं, तीसरे बच्चे अहम (आठ) का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।

महराजगंज से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिले के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित बिगड़ी गांव में खेत में गिरी बिजली की चपेट में आने से रघुवर नायक (45) और खुशी (16) की मौत हो गई।

उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग भी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.