उत्तर पश्चिम भारत में आज से शीतलहर की शुरूआत की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अगले चार दिन के दौरान शीतलहर की स्थिति बने रहने की आशा है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों के दौरान घने कोहरे की भी स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार भारत-गांगेय मैदानों के ऊपर सतह के निकट हल्की हवाओं और अधिक नमी के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।
राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में तापमान एक दशमलव शून्य डिग्री सेल्सियस और चूरू में एक दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। शेखावाटी क्षेत्र के अलावा भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़ में शीत लहर का प्रकोप जारी है तथा कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment