उत्तर कोरिया ने बढ़ते तनाव के बीच उन महत्वपूर्ण सरकारी एजेंसियों को बंद कर दिया है जिन्हें दक्षिण कोरिया के साथ सुलह कराने का काम सौंपा गया था। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार किम जोंग उन ने जोर देकर कहा कि वह अब अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ सुलह नहीं करेंगे। किम जोंग ने क्षेत्र में तनाव बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया और अमरिका को जिम्मेदार ठहराया।
उत्तर कोरियाई नेता द्वारा अपनी सेना से युद्ध के लिए तैयार रहने के बयान के कुछ सप्ताह बाद ये निर्णय आया है। आज जारी बयान के अनुसार, शांतिपूर्ण सुलह के लिए राष्ट्रीय समिति को बंद कर दिया गया है। 1961 में स्थापित समिति उत्तर कोरिया की अंतर-कोरियाई मामलों को संभालने वाली मुख्य एजेंसी रही है।
इस बीच, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने आज उत्तर कोरिया के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह उत्तर कोरिया की राष्ट्र-विरोधी प्रकृति को दर्शाता है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment