Categories: News-Headlines

उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के भागों पर 11 जून तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना

उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के भागों पर 11 जून तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 जून के बाद अगले दो दिनों के दौरान ओडिसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के अधिकांश के अधिकांश हिस्सों तथा बिहार के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों और आसपास के हिस्सों पर संभावित निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण विभिन्न राज्यों के मौसम में निम्नलिखित बदलाव संभव हैं:

पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों और इससे सटे मध्य भारत के भागों में 10 जून को सभी स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा के कुछ हिस्सों में 8 से 11 जून के बीच; गंगीय पश्चिम बंगाल में 10 और 11 जून को; झारखंड में 11 जून को; पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 10 और 11 जून को भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। ओडिसा में 11 जून, 2021 को एक-दो स्थानों पर भीषण वर्षा की भी आशंका है।

पश्चिमी तटीय भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।

दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभावी होने और अन्य मौसमी स्थितियों के अनुकूल होने के कारण उत्तर-पूर्वी राज्यों में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 7 और 8 जून को एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है; असम और मेघालय में 7 से 10 जून के बीच मूसलाधार बारिश हो सकती है; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 9 जून के बीच; नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 7 और 8 जून को भारी वर्षा हो सकती है।

उत्तरी महाराष्ट्र से उत्तरी केरल के तटों तक बनने वाली तटवर्ती ट्रफ के कारण दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान कई जगहों पर गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने की घटनाएँ भी हो सकती हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में 8 से 10 जून के बीच धूलभरी तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने का अनुमान है।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.