उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राज्य में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिवों सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
सीएम ने जिले के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत का काम तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया। सीएम ने संबंधित स्थानीय प्रशासन को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को हेली सेवाएं प्रदान करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान अधिकारियों को आपदा प्रभावितों को वितरित किये जाने वाले मुआवजे में व्यवहारिकता का ध्यान रखने तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बरसात के तुरन्त बाद प्रदेश की सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ करने एवं देहरादून की सड़कों को अविलम्ब आवश्यक मरम्मत करने हेतु निर्देशित किया।
साथ ही जिलाधिकारियों के साथ नदियों के जलस्तर, लैंडस्लाइड, बन्द सड़कों, जान-माल की क्षति, मुआवजा वितरण आदि की समीक्षा की। राजमार्गों के साथ ही ग्रामीण सड़कों को अतिशीघ्र खोलने की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। हमारी सरकार प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं उनके लिए हर सम्भव सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध है।
मौसम विभाग ने अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के चंपावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी ज़िलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान के साथ बिजली गिरने और बहुत तीव्र या अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment