Categories: News-Headlines

उत्तराखंड: भगवान शिव के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए

सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के मद्देनजर उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को बंद कर दिए गए। चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रकोष्ठ की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक पुजारी बागेश लिंग ने सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए, जिसके बाद सुबह करीब आठ बजे मंदिर के कपाट सर्दियों के लिये बंद कर दिए गए।

मंदिर के कपाट बंद होने के बाद, बाबा केदार (भगवान शिव) की पंचमुखी मूर्ति को फूलों से सजी पालकी में ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में ले जाया गया, जहां सर्दियों के महीनों में उनकी पूजा की जाती है। इस वर्ष सितंबर में चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 2.40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए।

इससे पहले शुक्रवार को गंगोत्री धाम के कपाट भी बंद कर दिए गए। यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को ही बंद किए जाएंगे जबकि 20 नवंबर को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा संपन्न हो जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

16 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.