Categories: News-Headlines

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे करीब 40 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे करीब 40 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि टनल से मलबा हटाने का कार्य जोरों पर हैं। अर्पण यदुवंशी ने कहा कि सुरंग में फंसे हुए लोगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचा दी गयी है और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल पर सुरंग से मलबा हटाने के लिए राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और पुलिस के साथ ही भारी मशीनें लगाई गई हैं।

कल सुबह उत्तरकाशी में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का करीब 50 मीटर हिस्‍सा धंसने से यह हादसा हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

55 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

1 hour ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.