Categories: News-Headlines

उड़े देश का आम नागरिक – उड़ान योजना के अंतर्गत एलाइन्स एयर ने मुंबई और गुजरात में केशोद के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोद में पुनर्निर्मित हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और केशोद-मुंबई-केशोद हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि केशोद को एक साथ दो तोहफे मिल रहे हैं। एक ओर केशोद हवाई अड्डे का उपहार, जिसे विभिन्न सुविधाओं के साथ 25 करोड रुपए की लागत से पुनर्निर्मित किया गया है और दूसरा केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के तहत केशोद से मुंबई की हवाई सेवा। उन्होंने कहा कि केशोद हवाई अड्डे का नवीनीकरण और हवाई सेवा की शुरुआत केशोद की प्राचीन संस्कृति और औद्योगिक क्षमता के वैश्वीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि आने वाले दिनों में केशोद से अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही पोरबंदर से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा 27 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार गुजरात में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गुजरात में आधुनिक और अच्छी तरह से सुसज्जित हवाई अड्डों के निर्माण के लक्ष्य की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। इसके तहत 405 करोड़ रुपये की लागत से घोलेरा में हर साल 30 लाख यात्रियों की क्षमता वाली एक नई ग्रीनफील्ड परियोजना शुरू की जा रही है। साथ ही हीरासर में प्रति वर्ष 23 लाख यात्रियों की क्षमता के साथ 1305 करोड़ रुपये की लागत से एक नई ग्रीनफील्ड परियोजना शुरू की जा रही है।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने कहा विकास का मुख्य आधार एक राज्य का दूसरे राज्यों से और अन्य देशों के साथ संपर्क है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गुजरात के विकास के लिए सड़क, हवाई और समुद्र से संपर्क बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। केशोद मुंबई हवाई सेवा शुरु करने के लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार एवं केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस एयरलाइन के शुरू होने से केशोद के विकास में तेजी आएगी।

हवाई सेवा के उद्घाटन के मौके पर राज्य के सड़क, भवन, नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्री पूर्णेश मोदी ने गुजरात में विमानन क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अमरेली में एक पायलट स्कूल शुरू किया गया है और अमरेली में एक कंपनी दो सीटर विमान बनाने की दिशा में काम शुरू करेगी। गुजरात सरकार ने गुजरात के 251 तालुकों में हेलीपैड बनाने का निर्णय लिया है जिनमें से 96 हेलीपेड चालू हैं।

इस अवसर पर गुजरात के पशुपालन राज्य मंत्री देवाभाई मालम, सांसद राजेशभाई चुडासमा, सांसद रमेशभाई ढकुक, विधायक बाबुभाइ बोखीरीया, विधायक जवाहरभाई चावड़ा और केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

24 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

1 hour ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.