उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को 39 वकीलों और ‘एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड’ को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किये गए वकीलों में बांसुरी स्वराज भी शामिल हैं। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों ने एक बैठक में 14 अगस्त, 2024 से इन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया, जिनमें 10 महिलाएं हैं। बांसुरी स्वराज के अलावा, नलिन कोहली, अभिमन्यु भंडारी, अनिंदिता पुजारी, शादान फरासत, अपर्णा भट, परमेश्वर के, ऋषि मल्होत्रा, अशोक पाणिग्रही, गौरव शर्मा उन वकीलों में शामिल हैं, जिन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया है।
उच्चतम न्यायालय ने 19 जनवरी को 56 वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया था। संविधान के अनुच्छेद 145 के तहत उच्चतम न्यायालय द्वारा तैयार नियमों के अनुसार, केवल ‘एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड’ (एओआर) के रूप में नामित अधिवक्ता ही उच्चतम न्यायालय में मामले दायर कर सकते हैं, जो वर्ष में दो बार एओआर परीक्षा आयोजित करता है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment