Categories: News-Headlines

ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के अंतर्गत पंचायती राज मंत्रालय के ई-ग्रामस्वराज और ऑडिट ऑनलाइन को स्वर्ण पुरस्कार

ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के अंतर्गत “एक्सीलेंस इन गवर्नमेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन” श्रेणी में पंचायती राज मंत्रालय के ई-पंचायत मिशन मोड परियोजना (ई-ग्रामस्वराज और ऑडिट ऑनलाइन) को स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस पुरस्कार के माध्यम से ई-गवर्नेंस टीम के उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों को सम्मान और पहचान दी गई है, जिसे एनआईसी-एमओपीआर टीम ने अपना समर्थन दिया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू में ई-गवर्नेंस पर आयोजित 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन में आलोक प्रेम नागर, संयुक्त सचिव, पंचायती राज मंत्रालय को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

विभिन्न हितधारकों, विशेष रूप से पंचायती राज संस्थानों, जिन्होंने ई-पंचायत के अनुप्रयोगों को बहुत तेजी से अपनाया, ने पंचायती राज प्रणाली को मजबूती प्रदान करते हुए इसे प्रभावी, पारदर्शी और कुशल बनाकर ई-पंचायत मिशन मोड परियोजना को सफल बनाने में बहुत सहयोग किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.