Categories: News-Headlines

ईरान ने ठोस ईंधन से संचालित रॉकेट अंतरिक्ष में भेजा

ईरान ने ठोस ईंधन संचालित रॉकेट अंतरिक्ष में छोडा है। ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता अहमद हुसैनी ने कहा कि साढे पच्‍चीस मीटर लम्‍बा रॉकेट जुलजना 220 किलोग्राम का उपग्रह ले जाने में सक्षम है। इससे पृथ्‍वी की निचली कक्षा में आंकडे एकत्र करने और ईरान के अंतरिक्ष उद्योग को प्रोत्‍साहित करने में मदद मिलेगी। जुलजना नाम इमाम हुसैन के घोडे के नाम पर दिया गया है।

ईरान के इस अभियान पर अमरीका ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। इसे विश्‍व शक्तियों के साथ परमाणु मुद्दे पर ईरान की अवरूद्ध वार्ता बहाल होने से पहले एक रूकावट के रूप में देखा जा रहा है। अमरीका ने कहा है कि उसे ईरान की घोषणा की जानकारी है। उसने ईरान के इस कदम को असहयोगपूर्ण और अस्थिरता पैदा करने वाला बताया है। व्‍हाइट हाउस ने कहा है कि वह ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बढने से रोकने के लिए प्रतिबंधों और अन्‍य उपायों का इस्‍तेमाल करने के प्रति वचनबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.