Categories: News-Headlines

इस साल देश का निर्यात 750 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा

सरकार ने कहा है कि इस साल देश का कुल निर्यात 750 अरब अमरीकी डॉलर को पार कर जाएगा। पिछले वर्ष यह 676 अरब अमरीकी डॉलर था। वाणिज्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि इस साल निर्यात 450 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि सेवा क्षेत्र में निर्यात 300 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। निर्यात आंकड़ों की जानकारी देते हुए बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा कि इस साल अगस्त में निर्यात 33 अरब अमेरिकी डॉलर पर स्थिर रहा, जबकि अप्रैल से अगस्त के दौरान निर्यात पिछले साल की तुलना में 192 अरब अमरीकी डॉलर रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 दशमलव एक प्रतिशत अधिक है।

बी वी आर सुब्रह्मण्‍यम ने कहा कि अगस्त 2022 तक आयात 61 दशमलव 88 अरब रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष के पांच महीनों में, भारत के आयात में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढकर 318 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। उन्होंने कहा कि कोयला और पेट्रोलियम के आयात में वृद्धि हुई है और यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्‍छा संकेत है क्योंकि देश का 25% आयात उपभोक्ता वस्तुओं के लिए है, जबकि 75 प्रतिशत आयात कच्चे माल के लिए है।

Leave a Comment

Recent Posts

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More

11 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

11 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

11 hours ago

UP Politics: यूपी की राजनीति में अभी तो बस ‘खेला’ शुरू हुआ है, असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More

11 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई CBI जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में राजा चौधरी नाम के वकील ने एक याचिका दायर की है, जिसमें… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.