Categories: News-Headlines

इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को मिला

इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को दिया जाएगा। स्‍वीडन अकादमी ने कहा है कि उन्हें यह पुरस्कार उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए प्रदान किया जाएगा। जॉन फॉसे दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय नाटककारों में से हैं और उन्होंने गद्य विधा में भी अच्‍छी खासी पहचान बनाई है। फॉसे की रचनाओं का मुख्य विषय मानवीय स्थितियां होती हैं। नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि जॉन फॉसे, रोजमर्रा की ऐसी स्थितियों को प्रस्तुत करते हैं जिन्हें लोगों के जीवन में आमतौर पर देखा जा सकता है। वे मानवीय भावनाओं को सरल शब्दों में व्यक्त करते हैं। फॉसे, अब पूर्व विजेताओं की उस महत्वपूर्ण सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें टोनी मॉरिसन से लेकर अर्नेस्ट हेमिंग्वे के नाम हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

59 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.