Categories: News-Headlines

इस वर्ष प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन

महाकुम्‍भ मेला विश्‍व के सबसे बडे आध्‍यात्मिक समारोह के रूप में मनाया जाता है। यह मेला आस्‍था, संस्‍कृति और प्राचीन परंपरा का असाधारण उत्‍सव है। यह पवित्र उत्‍सव 12 वर्षो के अंतराल पर मनाया जाता है।

इस वर्ष प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस बार के महाकुंभ मेले में भक्ति और नवाचार का एक अद्वितीय मेल देखने को मिलेगा। मेले में अनुमानित 45 करोड श्रद्धालु आ सकते हैं, जिन्‍हें सुरक्षित और अच्‍छी अनुभूति प्रदान करने के लिए व्‍यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इस वर्ष के कुंभ को उत्‍कृष्‍ट बनाने के लिए विश्‍व स्‍तरीय प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है। डिजिटल भूमि आवंटन, 360 डिग्री के वर्चुअल रियलिटी स्‍टॉल और गूगल पर भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित नक्‍शे श्रद्धालुओं की भागीदारी को निर्बाध बनाएंगे। इस मेले में प्रयाग महात्‍मयम और समुद्र मंथन की पौराणिक कथाएं सुनाने वाले दो हजार ड्रोन के साथ एक शानदार ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

आज पेट्रोल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा या सस्ता हुआ।

 पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.