Categories: News-Headlines

इस्राइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में हमास के खिलाफ अभियान के विस्तार को मंजूरी दी

इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में हमास के विरूद्ध अपने सैन्‍य हमलों में महत्‍वपूर्ण वृद्धि करने संबंधी योजना को एकमत से स्‍वीकृति दी है। स्वीकृत रणनीति में कथित तौर पर “गाजा पर विजय प्राप्त करना और क्षेत्रों पर कब्ज़ा करना” शामिल है।

विस्‍तारित अभियान में इस्राइली सेना गाजा पर नियंत्रण स्‍थापित करेगी और नागरिक आबादी को दक्षिण की ओर स्‍थानांतरित करेगी। इस अभियान में हमास पर हमले करना तथा आतंकवादी गुट को मानवीय सहायता वितरण पर नियंत्रण करने से रोकना शामिल है। अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प ने अगले सप्‍ताह आगामी क्षेत्रीय यात्रा के बाद इस योजना का कार्यान्‍वयन शुरू होने की उम्‍मीद है। हिब्रू मीडिया की खबरों के अनुसार अब तक हमास के संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई पर वार्ता जारी रहेगी।

सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा की मानवीय सहायता वितरण प्रणाली में सुधार के लिए एक अलग प्रस्ताव की भी स्‍वीकृति दी है ताकि हमास की आपूर्ति को अन्यत्र मोड़ने की क्षमता को कम किया जा सके। मंत्रिमंडल का यह निर्णय यमन में ईरान के समर्थित हौजी विद्रोहियों द्वारा दागी गई मिसाइल के इस्राइल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय प्रवेशद्वार बेन गुरियन हवाई अड्डे के निकट गिरने के कुछ घंटों बाद आया है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

50 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.