Categories: News-Headlines

इस्राइल के प्रधानमंत्री ने इटली की प्रधानमंत्री और साइप्रस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने कल इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मिलोनी और साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोस क्रिस्‍टोडुलिडस से मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि हमास के साथ इस्राइल का संघर्ष बर्बरता के विरूद्ध सभ्‍यता का युद्ध है। प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू ने कहा कि हमास ने मासूम लोगों, बच्‍चों और बुजुर्गों की नृशंस हत्‍या की है और अत्याचार किए हैं। यह सभ्‍यता की परीक्षा का क्षण है और इस्राइल चाहता है कि सभी देश उसका साथ दें।

प्रधानमंत्री मिलोनी ने इस्राइल को सहायता का आश्‍वासन दिया है। उन्‍होंने कहा है कि इस्राइल को आत्‍मरक्षा का अधिकार है।

साइप्रस के राष्‍ट्रपति के साथ संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू ने कहा कि यहूदी लोगों के साथ जो कुछ हुआ है, वह कहा नहीं जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि यहूदी लोगों को बंदी बनाया गया है और महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.