Categories: News-Headlines

इस्राइल और हमास छह दिन का संघर्षविराम समाप्‍त होने से कुछ मिनट पहले संघर्ष विराम की अवधि एक दिन और बढ़ाने पर सहमत

इस्राइल और हमास छह दिन का संघर्षविराम समाप्‍त होने से कुछ मिनट पहले संघर्ष विराम की अवधि एक दिन और बढ़ाने पर सहमत हो गए।

इस्राइल की सेना ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि मध्‍यस्‍थों की फलस्‍तीनी कैदियों के बदले और बंधकों की रिहाई की मांग को देखते हुए संघर्षविराम जारी रहेगा। दोनों पक्षों के बीच शुरू में चार दिन के संघर्षविराम की घोषणा की गई थी जिसके बाद गाजा पर इस्राइल की बमबारी रूकने से लोगों को राहत मिली थी।

इस्राइल की सेना के वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि मध्‍यस्‍थों के बंधकों की रिहाई के लिए किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए सैन्‍य कार्रवाई बंद रहेगी। तीस फलस्‍तीनी कैदियों की रिहाई के बदले सोलह बंधकों को छुड़ाने वाले हमास ने भी कहा है कि संघर्षविराम सातवें दिन भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.