Categories: News-Headlines

इरेडा ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग 16070.82 करोड़ रुपए के ऋण का वितरण किया

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यह भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे बड़ा समर्पित ऋणदाता है। इरेडा ने लगभग 23921.06 करोड़ रुपए की ऋण की मंजूरी दी है, जो अब तक की सबसे अधिक आंकड़ा है। साथ ही लगभग 16070.82 करोड़ रुपए के ऋण का वितरण किया है।

इस अवसर पर इरेडा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रदीप कुमार दास ने अपने प्रेरक संवाद के माध्यम से सभी कर्मचारियों को संबोधित किया है। इरेडा के सीएमडी ने कहा, “2021-22 में इरेडा ने वैश्विक स्तर पर तनावपूर्ण स्थितियों के साथ-साथ कोविड-19 महामारी की दूसरी और तीसरी लहरों के बावजूद प्रमुख उपलब्धियां प्राप्त की हैं। इरेडा माननीय प्रधानमंत्री के ‘पंचामृत’ सीओपी-26 लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिनमें 2030 तक आरई (नवीकरणीय ऊर्जा) स्रोतों के माध्यम से देश की ऊर्जा जरूरतों की 50 फीसदी का लक्षित उपयोग और भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा क्षमता को 500 गीगावाट तक बढ़ाना शामिल है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण 2022 में घोषित उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल के निर्माताओं को पीएलआई योजना के तहत 19,500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन के लिए इरेडा पूरी तरह से एक कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में तैयार है।”

वित्तीय वर्ष 2021-22 में इरेडा के प्रदर्शन की मुख्य विशेषताएं (अनंतिम) निम्नलिखित हैं:

ऋण की स्वीकृति: वित्तीय वर्ष 2021-22 में 117 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ अब तक का सबसे अधिक 23,921 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 11,001 करोड़ रुपये था।

ऋण वितरण: वित्तीय वर्ष 2021-22 में 82 फीसदी बढ़ोतरी के साथ अब तक का सर्वाधिक 16,071 करोड़ रुपये ऋण का वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 8,827 करोड़ रुपये था।   

एनपीए: वित्तीय वर्ष 2021-22 में शुद्ध एनपीए वित्तीय वर्ष 2020-21 के 5.61 फीसदी से 41 फीसदी घटकर 3.29 फीसदी हो गया।

कुल संपत्ति: वित्तीय वर्ष 2021-22 की समाप्ति तक यह 67 फीसदी बढ़कर 4,989 करोड़ रुपये हो गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल संपत्ति 2,995 करोड़ रुपये की थी।

ऋण खाता: वित्तीय वर्ष 2021-22 में 22 फीसदी बढ़कर यह 34,000 करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 में यह 27,854 करोड़ रुपये था।

इस अवसर पर इरेडा के सीएमडी ने प्रधानमंत्री कार्यालय, आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी (सीसीईए), भारत सरकार, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, नीति आयोग और वित्त मंत्रालय की ओर से लगातार इरेडा का मार्गदर्शन करने व हर मोड़ पर विशेष रूप से प्रतीक्षित इक्विटी निवेश को साकार करने को लेकर समर्थन देने के लिए इन सब के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने रिकॉर्ड उपलब्धियों को प्राप्त करने को लेकर अथक प्रयास, धैर्य और समर्पण के लिए पूरी इरेडा टीम को धन्यवाद व शुभकामनाएं दीं।

चूंकि कंपनी ने पिछले दो वर्षों के दौरान तिमाही वित्तीय परिणामों में निरंतर सुधार दर्ज किया है, इसे देखते हुए वर्ष 2022-23 में इरेडा अपने अधिदेश पर और भी अधिक ऋण वितरण की उम्मीद कर रहा है।

प्रदीप कुमार दास ने आगे कहा, “इरेडा पारदर्शिता, सुशासन और एक सक्रिय दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है और कार्य करता है। किसी कंपनी की सफलता उसके कर्मचारियों के प्रयासों पर निर्मित होती है। यह व्यापार विस्तार, विविधीकरण व सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए नवाचार, सहयोग और बाजार की गतिशीलता (डायनेमिक्स) के साथ पारस्परिक रूप से काम करने का समय है। हमारी एकजुट शक्ति ही हमें सफल बनाती है। आइए, आगामी नए साल की शुरुआत हम एक केंद्रित, अनुकूलित और प्रतिबद्ध कार्य योजना के साथ करें, जिससे हमारे ग्राहकों को स्वच्छ व हरित ऊर्जा की एक बड़ी सोच के साथ सेवा प्रदान की जा सके। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इरेडा के संचालन में पूरी मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) प्रसन्न है और गर्व के साथ ‘वन्स इरेडा, ऑलवेज इरेडा’ (एक बार इरेडा, हमेशा के लिए इरेडा) की भावना को बनाए रखती है।”

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

12 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

12 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

14 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.