Categories: News-Headlines

इज़राइल ने गाजा में मानवीय संघर्ष विराम के आग्रह वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को खारिज किया

इजरायल ने गजा में संयुक्‍त राष्‍ट्र की मानवीय आधार पर संघर्ष विराम की अपील खारिज कर दी है और कहा है कि वह अपना बचाव करना जारी रखेगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र में इजरायल के दूत गिलाड एरदान ने कहा है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र की कोई वैधता या प्रासंगिकता नही रह गयी है। उन्‍होंने कहा है कि उनका देश हमास के खिलाफ प्रत्‍येक उपाय का प्रयोग करेगा। गिलाड एरदान ने कहा कि यह संयुक्‍त राष्‍ट्र और मानवता के लिए काला दिवस है।

शुक्रवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने इजरायल और हमास के बीच मानवीय आधार पर तत्‍काल संघर्ष विराम का आह्वान किया था।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेसस ने गजा में तत्‍काल संघर्ष विराम, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं, कार्यकर्ताओ और रोगियों के बचाव तथा जीवन रक्षक सामग्री तक पहुंच का आह्वान किया है।उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का गजा में अपने कर्मचारियों से संपर्क खत्‍म हो गया है। उन्‍होंने कहा की गजा में तेज बमबारी की खबरें डराने वाली हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा स्थिति चिंताजनक है। टेड्रोस घेब्रेसस ने कहा कि बमबारी के कारण रोगियों की निकासी संभव नहीं है और सुरक्षित आश्रय भी नही मिल पा रहा है। एंबुलेंस भी घायलो तक नही पहुच पा रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.