Categories: News-Headlines

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध विराम के लिए अमेरिका की मांग को खारिज किया

इजराइल और हमास के बीच लगभग एक महीने से चल रहे युद्ध को रोकने के कोई संकेत नहीं हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध विराम की अमेरिका की मांग ठुकरा दी है और कहा है कि जब तक हमास सभी बंधकों को रिहा नहीं कर देता युद्ध विराम नहीं हो सकता। अमेरिकी अधिकारी ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि हमास का कहना है कि जब तक इजराइल फिलीस्‍तीनी बस्तियों में एम्‍बुलेंस पहुंचने की गारंटी नहीं देता, वह विदेशी नागरिकों को गाजा छोड़ने नहीं देगा।

इजराइली सेना ने कहा है कि उसके सैनिकों पर गोलाबारी के खतरे के बावजूद वह गाजा के लोगों को दक्षिण की ओर निर्धारित स्‍थानों पर जाने की अनुमति देगा और साथ ही आम नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्‍चित करेगा। इस बीच अरब देशों ने गाजा में तुरंत युद्ध विराम की मांग की है लेकिन अमरीका का कहना है कि युद्ध विराम से हमास को दोबारा संगठित होने का मौका मिलेगा।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अम्‍मान में लेबनान, कतर और जॉर्डन के नेताओं के साथ बैठक की। अमरीकी विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश मानवीय उद्देश्‍यों के लिए युद्ध पर समय-समय पर रोक लगाने का समर्थन करता है।

इजराइली सेना ने कहा है कि उसने गाजा शहर और उत्‍तरी गाजा पर जमीनी हमला तेज कर दिया है इसलिए सभी आम नागरिक दक्षिण दिशा की ओर निकल जाएं। इजराइल घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं पर हवाई हमलें कर रहा है। उसका कहना है कि हमास के आतंकवादी इन सुविधाओं को ढाल बना रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More

5 minutes ago

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

20 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

20 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

22 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.