इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की आज घोषणा की है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की पुष्टि की गई। मोईन फिलहाल यूएई में आईपीएल खेल रहे हैं, जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं।
34 वर्षीय ऑफ स्पिन ऑलराउंडर मोईन ने साल 2014 में अपने टेस्ट कैरियर की शुरूआत की थी। इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने कुल 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 28 दशमलव दो-नौ की औसत से 2 हजार 914 रन हैं, जिसमें पांच शतक और 14 अर्ध-शतक शामिल हैं। मोईन ने गेंदबाजी में 36 दशमलव छ:-छ: की औसत से 195 विकेट भी अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 155 रन है। जबकि 53 रन पर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ लंदन के ओवल में 2 सितंबर 2021 को खेला था।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment