Categories: News-Headlines

आस्ट्रिया सरकार ने वियना में तैनात रूस के चार राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया

आस्ट्रिया सरकार ने कहा है कि उसने वियना में तैनात रूस के चार राजनयिकों को देश छोड़ने के आदेश दिए हैं। इनमें से दो राजनयिक संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों में रूस के कार्यालयों में कार्यरत हैं। आस्ट्रिया की संघीय सरकार ने एक बयान में बताया कि यूरोपीय और अंतराष्ट्रीय मामलों के संघीय मंत्रालय ने वियना में रूस के चार राजनयिकों का कूटनीतिक दर्जा खत्म करने का निर्णय लिया है। रूसी दूतावास के दो अधिकारियों का आचरण राजनयिक दर्जे के विरुद्ध पाया गया इसलिए उन्हें कूटनीतिक संबंधों की वियना घोषणा के अनुच्छेद-9 के अंतर्गत आवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी दूतावास में तैनात दो अन्य राजनयिकों का आचरण भी मुख्यालय संधि के अनुरूप नहीं पाया गया इसलिए उन्हें एक सप्ताह के भीतर ऑस्ट्रिया गणतंत्र की धरती छोड़ने का आदेश दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

6 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

7 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

7 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

7 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.